Home

Search
Close this search box.

Search

May 20, 2024 8:13 am

May 20, 2024 8:13 am

LATEST NEWS
Lifestyle

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक भूलन सिंह मराबी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते है शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

सूरजपुर|(होस) लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के भटगांव विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास भेज दिया है।

वह लगभग 15 साल तक भाजपा से जुड़े रहे। माना जा रहा है कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कांग्रेस में शामिल होंगे।

भाजपा छोड़ने के बाद लक्ष्मी राजवाड़े व श्री मराबी ने कहा है कि सूरजपुर क्षेत्र व विधानसभा के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हमने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है। किस पार्टी में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लूंगी। हालांकि, उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही है।

Leave a Comment