Home

Search
Close this search box.

Search

September 20, 2024 1:10 am

September 20, 2024 1:10 am

LATEST NEWS
Lifestyle

कलश शोभायात्रा के साथ, नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

सूरजपुर| शुक्रवार को सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्तिथ ग्राम पंचायत कल्याणपुर शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन दूसरी पहर भक्तों ने गाजेबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में  विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथास्थल पर लगभग दोपहर 3 बजे पहुंचे कथावाच सिद्धार्थ जी महाराज ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना किये।

शुक्रवार को कल्याणपुर शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन दूसरी पहर भक्तों ने गाजेबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में  विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथास्थल पर लगभग दोपहर 3 बजे पहुंचे कथावाच सिद्धार्थ जी महाराज ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना कीये। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर मौजूद लगभग 251 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर तथा गंगाजल छिड़ककर यात्रा के लिए प्रस्थान कराया। शोभायात्रा ग्राम का भ्रमण करते हुए पुन: कथास्थल पर पहुंची। आयोजक मंडल के अनुसार पूजा सुबह 07 बजे से 08 बजे तक, श्रीमद्भागवत कथा वाचन प्रतिदिन  सुबह 09 बजे से 12 बजे तक एवं शाम 04 बजे से 08 बजे तक किया जाएगा।

कथा के पहले दिन कथा वाचिक सिद्धार्थ जी महाराज ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ है। जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसे सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इसके सुनने से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। मौके पर कथा पंडाल में मुख्य यजमान सागर सिंह, इंजोरिया सिंह, राम शिरोमणि साहू, प्रदीप साहू, राम करन साहू, संतोष साहू, राम बक्स पड़वार, हरि नारायण साहू, संजय साहू, सुभाष साहू, पंकज साहू, रामनरेश साहू, अनिल साहू, विष्णु साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Comment